Search
Close this search box.

इसुआपुर में बिहार के जाने-माने रंगमंच के कलाकार तथा भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर की जयंती मनाई गई।

इसुआपुर: प्रखंड के मुड़वाँ बाजार पर भोजपुरी सम्राट रंगमंच के महान कलाकार तथा भोजपुरी के शेक्सपियर स्वर्गीय भिखारी ठाकुर की जयंती मनाई गई .इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें प्रदेश से आए कवियों ने भिखारी ठाकुर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी कविता सुनाई .कवियों ने कहा कि भिखारी ठाकुर ने भोजपुरी के माध्यम से समाज को कुरीतियों से बचने का काम किया था. लेकिन आज के कबि आज के कलाकार भोजपुरी को बदनाम कर भिखारी ठाकुर के नाम को तथा भोजपुरी को बदनाम कर रहे हैं. इसके पूर्ब कवियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में आए कबि मूँगलाल शास्त्री, दिवाकर उपाध्याय, अरविंद श्रीवास्तव, विजय राय, सत्येंद्र दूरदर्शी ,चंद्रदेव प्रसाद गुप्ता “बेजोड़ ” ,सुनेश्वर प्रसाद ,कुमार निर्भय, महेश प्रसाद शून्य, वीरेंद्र सिंह मिश्रा, अभय कुमार कौशल, अभिषेक भोजपुरिया तथा सपना कुमारी आदि के कविताओं पर लोगों ने खूब बाहबहि की. कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि मूँगलाल शास्त्री ने किया. वहीं मंच संचालन सुनेश्वर कुमार निर्भय ने किया. कार्यक्रम का आयोजन बीडीसी हरेराम राम, मुखिया प्रतिनिधि अजय साह,संतोष कुमार यादव, गौतम साह, राजकुमार प्रसाद कुशवाहा, मैनेजर ठाकुर ,राजेश सिंह, निकेश ठाकुर आदि ने किया।

Leave a Comment