छपरा।बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 आज चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है सारण जिले के सभी बीसों प्रखंड में एक-एक बूथ की स्थापना की गई है तथा सारण के डीसीएलआर ऑफिस में भी एक बूथ बनाया गया है जहां सुबह से ही शिक्षक मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारे लगी हुई हैं और शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव हो रहा है सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है और सभी प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट बूथ पर उपस्थित हैं। इस निर्वाचन में सारण जिले में 3824 मतदाता है जिसमें 3076 पुरुष तथा 738 महिला मतदाता है। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में छपरा ,सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। पांचो जिले में मतदाताओं की संख्या 10802 है जबकि 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। वही जनसुराज के समर्थित प्रत्याशी आफाक अहमद के खिलाफ छपरा के टाउन थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का एक मामला भी दर्ज किया गया है। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के समर्थित प्रत्याशी आफाक अहमद जो निवर्तमान एमएलसी हैं के साथ-साथ पूर्व एमएलसी केदारनाथ पांडे के पुत्र एनडीए उम्मीदवार इंजीनियर आनंद पुष्कर भी चुनाव मैदान में है इसके साथ ही राजस्व समर्थित उम्मीदवार जयराम यादव और भाजपा के बागी उम्मीदवार राहुल राज समेत कल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सारण जिले में हो रहे चुनाव को लेकर सारण के एसपी और डीएम लगातार बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। वही सारण में सुबह 10:00 बजे तक 11.6 प्रतिशत मतदान हुआ है।बूथों पर वोटरों की लगातार लाइन लगी हुई है। वहीं शिक्षकों ने कहा कि हम वैसा नेता चुनने चाहेंगे जो विधान परिषद में शिक्षकों की आवाज को बुलंद कर सके।









