Bihar MLC Election: वोटिंग से पहले पटना में आधी रात हाई-वोल्टेज ड्रामा, RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस; तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा

  पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव की वोटिंग से पहले राजधानी पटना में देर रात सियासी हलचल तेज हो गई। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से RJD प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार के आवास पर पुलिस पहुंचने के बाद विवाद खड़ा हो गया। इस घटनाक्रम को लेकर प्रत्याशी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सरकार पर निशानासाधा।

प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, नहीं खुला गेट

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और प्रशासन को सूचना मिली थी कि चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से कुछ लोग RJD प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार के आवास पर पहुंचे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस उनके घर पहुंची। हालांकि, डॉ. संजीव कुमार ने अपने आवास का गेट पुलिस के लिए नहीं खोला।

इसके बाद देर रात उन्होंने मीडिया से बातचीत की और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए। इस घटनाक्रम ने विधान परिषद चुनाव से पहले बिहार की सियासत को गरमा दिया है।

तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

RJD प्रत्याशी के आवास पर पुलिस पहुंचने के मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस बिना सर्च वारंट के RJD प्रत्याशी के घर क्यों पहुंची थी?

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि लालू प्रसाद यादव हों, तेजस्वी यादव हों या RJD के अन्य नेता, वे डरने वाले नहीं हैं।

चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

बिहार विधान परिषद चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले सामने आए इस घटनाक्रम ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। एक ओर RJD प्रत्याशी ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं, तो दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने इसे लेकर सरकार को घेरा है।

फिलहाल, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के आधिकारिक कारण और पूरे घटनाक्रम के सभी तथ्यों की पुष्टि होना बाकी है। ऐसे में चुनाव से पहले पटना में हुई इस घटना पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजर बनी हुई है।

News4Bihar | बिहार की हर बड़ी खबर पर नजर

#BiharMLCElection #SanjeevKumar #TejashwiYadav #RJD #BiharPolitics #PatnaNews #BiharNews #News4Bihar