Search
Close this search box.

अपने मांगों के समर्थन में रसोइयों ने की बैठक, दिया आंदोलन की चेतावनी।

न्यूज4बिहार: नगरा प्रखण्ड के खैरा मध्य विद्यालय खैरा के प्रांगण में राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया फ्रंट के तत्वाध्यान में रविवार को प्रखण्ड स्थित सभी विद्यालयो में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाले रसोईयों का बैठक आयोजित हुआ जिसमें उन्होंने अपनी मांगों के बारे में बताया की हम सभी रसोईयों को पूरे वर्ष का मानदेय मिलने के साथ ही हमारी 6 माह का लम्बित मानदेय का शीघ्र भुगतान होना चाहिए। वही रसोईया फ्रंट के सदस्य सुधांशु कुमार पंडित ने बताया की सरकार से हमलोगों की मांग है कि मानदेय को बढ़ाकर 10 हजार करने किया जाए। 5 लाख का बीमा निर्धारित किया के साथ मृतक रसोइयों का अनुग्रह राशि भुगतान किया जाए तथा महिला रसोइयों को वर्ष में दो साड़ी एवं पुरूष रसोईयों को कपड़ा उपलब्ध कराया जाए। वहीं गणेश राम ने बताया की 8 अक्टूबर को मानदेय वृद्धि के लिए पटना में विशाल धरना आयोजित किया जाऐगा। उक्त मौके पर रसोईया देवकुमार मांझी, सरवरी खातुन, रेखा देवी, अंजू, देवपूजन साह, राजकुमारी, सुशीला, प्रभा देवी, झुलन, जयराम, लालबाबु सहित सैकड़ों रसोईयां उपस्थित थें।

Leave a Comment