बेसहारा व जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण

News4Bihar/मोतिहारी: जिले के ढाका नगर परिषद अंतर्गत चम्पारण यूथ ऑर्गेनाइजेशन टीम के तरफ से लोग को हमेशा जरूरतमंद व एवं असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर चम्पारण यूथ ऑर्गेनाइजेशन टीम के द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है। जो काफी सराहनीय कार्य है। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। चम्पारण यूथ ऑर्गेनाइजेशन टीम हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करता है। चम्पारण यूथ ऑर्गेनाइजेशन टीम के तरफ से सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। मौके पर चम्पारण यूथ ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष कौसर आलम,आरिफ हयात, उपाध्यक्ष अजीजुर्रहमान, महासचिव मोजाहेदुल्लाह, कमाल इस्लामी संवाद, सचिव फरहान, बाबू सगीर आलम नेयाज अहमद, एजाज आलम, विक्की कुमार, रौशन आलम, नजरे इमाम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment