गोपालगंज के यात्रियों के लिए खुशखबरी! छपरा से मुंबई के लिए आज चलेगी विशेष ट्रेन, थावे और गोपालगंज में भी होगा ठहराव

गोपालगंज। गोपालगंज और आसपास के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे की ओर से छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच एक ट्रिप के लिए आरक्षित विशेष ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 05055 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन 28 नवंबर को रवाना होगी।

रेलवे द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार, यह ट्रेन छपरा जंक्शन से रात 8 बजे प्रस्थान करेगी। मशरक होते हुए रात 9:22 बजे दिघवा दुबौली पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद रात 10:08 बजे गोपालगंज स्टेशन पहुंचेगी और 10:10 बजे आगे के लिए रवाना होगी।

इसके बाद ट्रेन रात 10:25 बजे थावे जंक्शन पहुंचेगी। यहां 35 मिनट के ठहराव के बाद रात 11 बजे मुंबई के लिए प्रस्थान करेगी। आगे यह ट्रेन तमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज और गोरखपुर समेत विभिन्न स्टेशनों से होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

पूरी तरह आरक्षित होगी ट्रेन

रेलवे के अनुसार, यह विशेष ट्रेन पूरी तरह आरक्षित श्रेणी में संचालित होगी। इस ट्रेन के परिचालन से गोपालगंज, थावे, दिघवा दुबौली और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

 

नोट: यात्रा से पहले यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES पर ट्रेन की स्थिति और उपलब्धता की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

 

#Gopalganj #IndianRailways #SpecialTrain #Chhapra #ThaweJunction #MumbaiTrain #News4Bihar