पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लाल बहादुर यादव को नगर निगम में दी गई श्रद्धांजलि।

रूपेश मिश्रा | कटिहार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर यादव के निधन की खबर से नगर निगम परिवार और शहरवासियों में शोक की लहर है। सोमवार की शाम करीब चार बजे उनका पार्थिव शरीर नगर निगम कार्यालय परिसर लाया गया, जहां श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महापौर, उप महापौर, नगर आयुक्त, निगम पार्षदों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत लाल बहादुर यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लाल बहादुर यादव का निधन नगर के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सार्वजनिक एवं सामाजिक जीवन में किए गए योगदान को याद करते हुए लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। नगर निगम परिसर में श्रद्धांजलि के दौरान माहौल गमगीन रहा।