रूपेश मिश्रा, कटिहार। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सचिव सह पश्चिम बंगाल एवं असम राज्य प्रभारी अजय साह की माताजी के आकस्मिक निधन पर सोमवार को संगठन की ओर से शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। शाम चार बजे आयोजित शोकसभा में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
वक्ताओं ने कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा संगठन परिवार अजय साह एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
शोकसभा में प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित नारायण, जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण सिंह, जिला संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, जिला कोऑर्डिनेटर प्रदीप अग्रवाल, जिला सचिव मोहन गुप्ता, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, नगर संयोजक अशेश्वर गुप्ता, शंकर पोद्दार, अमितेश महतो समेत संगठन के अन्य सदस्य मौजूद थे।










