GIS आधारित मास्टर प्लान को लेकर नगर निगम में हुई समीक्षा बैठक।

रूपेश मिश्रा | कटिहार आयोजना क्षेत्र के सुनियोजित विकास को लेकर तैयार किए जा रहे । GIS आधारित मास्टर प्लान के कार्यों की प्रगति की सोमवार को नगर निगम में समीक्षा की गई। नगर आयुक्त संतोष कुमार के कक्ष में आयोजित बैठक में मास्टर प्लान तैयार करने वाली एजेंसी Excel Geomatics Pvt. Ltd. के प्रतिनिधियों ने अब तक हुए कार्यों की जानकारी दी।

बैठक में मास्टर प्लान के तहत चल रहे सर्वेक्षण, आंकड़ों के संकलन, मानचित्रण सहित अन्य तकनीकी कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य में आवश्यक गति बनाए रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने मास्टर प्लान को व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से तैयार करने पर जोर दिया, ताकि कटिहार आयोजना क्षेत्र के भविष्य के विकास को बेहतर ढंग से नियोजित किया जा सके। बैठक में आयोजना क्षेत्र के समग्र एवं सुनियोजित विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।