रूपेश मिश्रा,कटिहार (बिहार) जिला कांग्रेस कमेटी, कटिहार के तत्वावधान में बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे के विरोध में एक विशाल और शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला गया। कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित यह प्रदर्शन कटिहार टाउन हॉल से शुरू होकर शहर के प्रमुख शहीद चौक पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और उसकी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि हमारे सर्वप्रिय नेता श्री राहुल गांधी पर दर्ज किया गया मुकदमा पूरी तरह से झूठा, निराधार और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है। केंद्र सरकार जब भी महंगाई, बेरोजगारी, छात्रों और किसानों के ज्वलंत मुद्दों पर घिरती है, तब-तब ध्यान भटकाने और विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करती है।
अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में मांग की कि राहुल गांधी पर लादे गए झूठे मुकदमों को अविलंब वापस लिया जाए और स्वायत्त एजेंसियों का राजनीतिक दुरुपयोग बंद हो। उन्होंने कहा, “मुकदमों से हम डरने वाले नहीं हैं, हम हमेशा सच की लड़ाई लड़ते आए हैं। कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ अपने नेता के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। हम इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से लड़ेंगे। आज का यह विरोध प्रदर्शन देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का संकल्प है।”
इस विरोध मार्च में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सऊद आलम, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम राय, वरिष्ठ नेता संजय सिंह, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, नगर अध्यक्ष (अ) राज आनंद सिंह, नगर अध्यक्ष (ब) रिंकू मिश्रा, सौरभ कुमार, डॉ. बिपिन सिंह, संतोष यादव, सी. बी. सिंह, मो. असलम, मीनाक्षी श्वेता, मशरूर आलम, पुतुल सिंह, विक्रम पासवान, राकेश यादव, मो. वहाब, मो. रियाज, प्रशांत गिरी, अमर तिवारी, जटा शंकर झा, मो. ताहिर, धनंजय ठाकुर, माधव पाण्डेय, नितिन सिन्हा, मुकेश कुमार, कैलाश कुमार मंडल, नीतीश कुमार, राजा यादव और मोहर्रम खान समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।










