वैशाली। हरलोचनपुर थाना कांड संख्या 23/2026 के अनुसंधान और केस डायरी लेखन में प्रक्रियात्मक त्रुटियां पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक, वैशाली ने कड़ा एक्शन लिया है। 2 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मामले की जांच महुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा की गई थी।
जांच में अनुसंधान एवं केस डायरी लेखन में अनुसंधानकर्ता द्वारा प्रक्रियात्मक त्रुटियां पाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पु0अ0नि0 राकेश कुमार यादव, थानाध्यक्ष हरलोचनपुर थाना, पु0अ0नि0 इन्द्रजीत कुमार एवं पु0अ0नि0 सुमन झा, अनुसंधानकर्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें पुलिस केन्द्र, हाजीपुर में लाइन हाजिर किया गया है।
वहीं, हरलोचनपुर थानाध्यक्ष के रूप में पु0अ0नि0 सुबोध कुमार को पदस्थापित किया गया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद थाना स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है।










