नशे के विरुद्ध फलका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 अभियुक्त गिरफ्तार।

रूपेश मिश्रा, कटिहार : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फलका थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे का सेवन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार, फलका थाना क्षेत्र में नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच एवं कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में पाए गए 12 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के सेवन, बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही नशेड़ियों एवं नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।