बलरामपुर सीएचसी का डीएम ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को लेकर दिए कई अहम निर्देश।

News4Bihar | रूपेश मिश्रा,कटिहार। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चारों ओर चहारदीवारी निर्माण कराने का निर्देश दिया। वहीं, अस्पताल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग के माध्यम से ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

सुदूर क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को देखते हुए डीएम ने कहा कि यहां अतिरिक्त चिकित्सकों की आवश्यकता है। इसके लिए सरकार से अतिरिक्त चिकित्सकों की पोस्टिंग कराने का अनुरोध किया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम लोगों को बेहतर और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।