News4Bihar | रूपेश मिश्रा(कटिहार): प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र की सात प्रमुख जनसमस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर एआईएमआईएम कटिहार जिलाध्यक्ष आफताब कंचन ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में सालमारी मुख्य बाजार में जलजमाव से निजात के लिए आरसीसी ढक्कनयुक्त नाला निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और वहां स्थित डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के भव्य जीणोंदार की मांग की गई है। इसके अलावा,आरडीएस कॉलेज सालमारी के जर्जर मुख्य भवन का पुनर्निर्माण कराने तथा सालमारी-आजमनगर मुख्य सड़क के चौड़ीकरण व गड्ढों की भराई की मांग रखी गई।आफताब कंचन ने क्षेत्र से गुजरने वाली 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन विद्युत लाइन को सुरक्षित ऊंचाई पर शिफ्ट करने,लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने और महानंदा बांध को मोटरेबल बनाकर यातायात बहाल करने का आग्रह किया,ताकि हजारों लोगों को राहत मिल सके।










