रूपेश मिश्रा(कटिहार)। आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को नगर निगम कटिहार के सभागार कक्ष में नगर आयुक्त संतोष कुमार की अध्यक्षता में सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त विभिन्न आवेदनों की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित आवेदनों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सहयोग पोर्टल पर प्राप्त नागरिकों के आवेदनों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी आवेदनों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को नगर निगम की सेवाओं का त्वरित लाभ मिल सके।
समीक्षा बैठक में नगर निगम के संबंधित सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।










