Saran | नगरा।अरवल में सिविल सर्जन के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना के विरोध में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में चिकित्सकों ने एक दिवसीय विरोध दर्ज कराया.इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर ओपीडी सेवा पूरी तरह बाधित रही,जिससे इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.कई मरीज बिना इलाज कराए वापस लौट गए,जबकि गंभीर मरीजों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में जारी रहा.वहीं इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ. द्वेषचंद्र ने बताया कि अरवल की घटना के विरोध में पूरे बिहार में चिकित्सकों द्वारा एक दिवसीय विरोध कार्यक्रम के तहत इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर ओपीडी सेवाएं स्थगित रखी गई हैं.










