Search
Close this search box.

भोजपुरी गायक छोटू शिकारी को सारण पुलिया ने किया गिरफ्तार।

सारण जिले से इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है आपको बता दें कि खुद को अपराधी स्टार बताने वाले भोजपुरी के गायक छोटू शिकारी को सारण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गायक छोटू शिकारी को सारण जिले के रिविलगंज थाने की पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है । सारण के पुलिस कप्तान डॉक्टर गौरव मंगला के निर्देश पर जिले के मुख्य शीर्ष वांटेड अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने 2 वर्षों से फरार लूट कांड में भोजपुरी के गायक छोटू शिकारी को गिरफ्तार किया गया है।गायक छोटू शिकारी के खिलाफ रिवीलगंज थाना में लूट के मामले में प्राथमिक की दर्ज है इस मामले में पुलिस को छोटू शिकारी को 2 वर्षों से तलाश थी। इसके साथ ही भोजपुरी के गायक छोटू शिकारी के खिलाफ कोपा थाना, जलालपुर थाना में भी आपराधिक मामले दर्ज है। कई अन्य मामलों में भी पहले सारण पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका था। खुद को अपराधी स्टार कहने वाला भोजपुरी गायक का लगभग गाना अपराध व अपराधिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ होता है। वही अपराधी स्टार छोटू शिकारी तथा एक और भोजपुरी गायक टुनटुन यादव के बीच हमेशा विवाद होते रहता है। आपको बता दे कि अपराधी स्टार गायक छोटू शिकारी सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के समहोता के रहने वाले रमाशंकर सिंह के पुत्र हैं। वही छापेमारी टीम में रिवीलगंज थानाध्यक्ष सुभाष पासवान, अपर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक निर्मला सुमन सुमित तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। आपको बता दे की छोटू शिकारी ने कल ही अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था जिसमें बताया गया था कि उसने एक नई कार खरीदी है। कल रात्रि में ही रिविलगंज थाने की पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Comment