नियोजन मेले में 456 उम्मीदवारों को मिली नौकरी,नियुक्ति पत्र मिलते ही खुश हुए उम्मीदवार 

छपरा । मंगलवार को नियोजन मेले में विभिन्न कंपनियों ने 456 युवाओं को सिलेक्ट कर नौकरी दी जिससे इन युवाओं में खुशी की लहर दौर पड़ी । बताते चले कि छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।

इस नियोजन मेला का विधिवत उद्घाटन माननीय मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, युवा,रोजगार एवं कौशल विभाग, बिहार, पटना के द्वारा किया गया। नियोजन मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में छपरा की विधायक श्रीमती छोटी कुमारी, श्री धर्मेंद्र साह अध्यक्ष जिला महासचिव भाजपा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रंजीत सिंह, श्री भरत जी राम, सहायक निदेशक, (नियोजन), श्री अश्वजीत पराशर, उप निदेशक (नियोजन),सारण प्रमंडल, सारण,श्रीमती पिंकी भारती, नियोजन पदाधिकारी, सारण एवं श्री विकास कुमार सिंह ने भाग लिया।

इस नियोजन मेला में 23 कंपनियों ने अपनी सहभागिता दर्ज की और कुल 456 उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु चयन किया गया!

8 विभिन्न सरकारी विभागों/संस्थानों के द्वारा 540 लोगों का अपने विभाग से सम्बंधित योजनाएं एवं मार्गदर्शन किया गया!

साथ ही साथ 36 आवेदकों को टूल किट एवं 36 आवेदकों को स्टडी किट माननीय मंत्री जी के द्वारा वितरीत दिया गया।

 

जिला नियोजनालय, छपरा द्वारा अनेक आवेदकों का https://detjob.bihar.gov.in पोर्टल पर निबंधन किया गया जिससे उन्हें आने वाले नियोजन कैंप/मेला में स्टडी/टूल कीट का लाभ मिल सकेI

 

इस तरह के सामूहिक प्रयास से एक दिवसीय नियोजन मेला का समापन हुआ! मेले के सफल संचालन में सभी विभागीय पदाधिकारी/सभी जिला कौशल प्रबंधक,सारण एवं सभी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही