प्रशिक्षण पूरी कर पैतृक गाँव पहुँचे इंडियन आर्मी लेफ्टिनेंट।

रमण सिंह। तरैया : प्रखंड के भागवतपुर पंचायत के बेलहरी गाँव के रूदल राय के पुत्र अमित कुमार भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने के उपरांत प्रशिक्षण के बाद अपने पैतृक गाँव पहुँचे। सन् 2025 में अमित कुमार CDS परीक्षा में चयनित हुए, डेढ़ वर्षों तक सेना की प्रशिक्षण अवधि पूरी कर आज जब गाँव पहुँचे तो तरैया-अमनौर सड़क पर जगह गाजे-बाजे से लोगों ने अमित कुमार का स्वागत किया। खुली जीप में सवार अमित कुमार ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और शिक्षक को दिया। हरियाणा के सोनीपत में अमित कुमार ने अपनी शिक्षा हासिल की। आज जोश और जुनून भरे लोगों के बीच तरैया मुखिया संघ अध्यक्ष सह भागवतपुर मुखिया मुकेश राय, पोखरेरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया वीर बहादुर राय, धूपन राय, पचरौर पंचायत के मुखिया विनोद सिंह,सुनील तिवारी समेत तरैया की तमाम नामचीन हस्तियाँ तरैया के लाल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में शिरकत कर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।