रूपेश मिश्रा,कटिहार (बिहार)। Startup India, DPIIT भारत सरकार की ओर से Startup Bihar के सहयोग से गुरुवार को कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में TEJAS District Workshop 2026 का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों, नवोदित उद्यमियों और स्टार्टअप से जुड़े प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं, फंडिंग, नवाचार और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने युवाओं से नए विचारों के साथ उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। डीडीसी डॉ. नेहा कुमारी ने कहा कि स्टार्टअप स्वरोजगार के साथ रोजगार सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम हैं। वहीं डीआईसी के महाप्रबंधक मितेश कुमार शांडिल्य ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। Startup India के प्रतिनिधि शेषांश सिन्हा ने TEJAS और Startup India की विस्तृत जानकारी दी।
Best Prototype/MVP प्रतियोगिता में काजल कुमारी प्रथम, जगदीप सिंह द्वितीय और आशीष कुमार तृतीय रहे। Pitch Presentation में Road Vision AI प्रथम, Bliss Bite द्वितीय और Gharsetu तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।









