Patna Power Cut: आज इन इलाकों में बिजली गुल

Patna Power Cut: पटना के इन इलाकों में आज बिजली कटौती, जानिए किस इलाके में कितने बजे गुल रहेगी बिजली

  पटना। अगर आप मंगलवार को घर से निकलने या दिनभर के जरूरी काम निपटाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। राजधानी पटना के कई इलाकों में मंगलवार को मेंटेनेंस और तकनीकी कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अलग-अलग पावर सब स्टेशन और फीडर क्षेत्रों में निर्धारित समय पर काम किया जाएगा, जिसके कारण कुछ इलाकों में कुछ घंटों तक बिजली बंद रह सकती है।

पाटलिपुत्र में 11 बजे से 12 बजे तक बिजली प्रभावित

पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल पावर सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी ओल्ड पाटलिपुत्र फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक पेड़ की छंटाई और मेंटेनेंस का काम होगा। इस दौरान लोटस अपार्टमेंट के आसपास, पाटलिपुत्र 1ई, इमरात अपार्टमेंट, गायत्री रेजेंसी गार्डन, चांद मेमोरियल, विकास विहार और अभिलाषा अपार्टमेंट सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

राजापुल में सुबह 7 से 9 बजे तक कटौती

राजापुल पावर सब स्टेशन के 11 केवी बीसी रोड फीडर में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक पेड़ की शाखाओं की कटाई का कार्य किया जाएगा। इस दौरान ईस्ट बोरिंग कैनाल रोड, सूर सुधा लेन और राम सुचित मिश्रा पथ इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

गढ़ीखाना में तीन घंटे प्रभावित रहेगी बिजली

गढ़ीखाना पावर सब स्टेशन के 11 केवी रूरल फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रिकंडक्टरिंग का काम होगा। इसके चलते आईओबी नगर, सर्वोयोनी सिटी, मखदुमपुर गांव, सरारी, शिवाला, भागवतपुर, लखनीबिघा, द्वारकापुरी और खेड़ालपुरा में बिजली सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

त्रिभुवन फीडर में भी तकनीकी कार्य

सूर्यमंदिर पावर सब स्टेशन के 11 केवी त्रिभुवन फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक फीडर बाइफरकेशन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान त्रिभुवन स्कूल, विजय यादव पथ, यशोदा कॉलोनी और विद्युत नगर इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

रुकनपुरा में रात 11 बजे से 1 बजे तक बिजली प्रभावित

रुकनपुरा इलाके में सड़क चौड़ीकरण के तहत पथ निर्माण विभाग द्वारा एक बड़े पेड़ को हटाने का काम किया जाएगा। इसके कारण बीकानेर स्वीट्स और मुशहरी के आसपास स्थित तीन वितरण ट्रांसफार्मरों से रात 11 बजे से 1 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उपभोक्ताओं से पहले से तैयारी करने की अपील

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन के समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही पूरा कर लें। बिजली कटौती से पहले पानी भरने, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने जैसे आवश्यक कार्य निपटा लेना बेहतर रहेगा।

विभाग के अनुसार, मेंटेनेंस और तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

 

#PatnaPowerCut #PatnaNews #BiharNews #PowerCut #PatnaElectricity #News4Bihar