कोयला भवन में CISF जवानों को साइबर सुरक्षा की जानकारी

धनबाद: साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को कोयला भवन के डाइमंड जुबली हॉल में साइबर जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने CISF अधिकारियों व जवानों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी से बचाव और अपराध होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। कार्यक्रम में CISF के डीआईजी राजीव मिश्रा, सीनियर कमांडेंट अजय सिंह, कमांडेंट अजय त्रिपाठी समेत सैकड़ों जवान मौजूद रहे।