साप्ताहिक जनता दरबार: एकमा अंचल कार्यालय में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई

एकमा (सारण)। एकमा अंचल कार्यालय में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की भूमि संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों की अंचलाधिकारी रवि शेखर तथा राजस्व पदाधिकारी (आरओ) रामप्रवेश साहू ने सुनवाई की।

अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पूर्व में प्राप्त आवेदनों में से दो मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि शनिवार को दो नए आवेदन प्राप्त हुए।

जनता दरबार के दौरान अधिकारियों ने कहा कि भूमि संबंधी मामलों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन के लिए लोगों की शिकायतों की नियमित सुनवाई की जा रही है। उन्होंने आवेदकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की।

सुनवाई के दौरान अंचल कार्यालय के लिपिक लालजी कुमार एवं संजीत कुमार, एकमा थाने के एसआई जेके गुप्ता, रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार आदि अन्य फरियादी मौजूद रहे।