मांझी थानान्तर्गत 20 मवेशी को बरामद कर 04 मवेशी तस्कर को किया गया गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध बालक को किया गया निरुद्ध
छपरा । सारण के एस एस पी के निर्देशन में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 30 अगस्त को मांझी थाना पुलिस टीम द्वारा बलिया मोड़ के पास वाहन जांच के क्रम में उत्तर प्रदेश की तरफ से एक पिकअप वाहन आता दिखा, जिसे रुकने का इशारा किया गया। जांच एवं तलाशी के क्रम में 12 मवेशी एवं पिकअप के साथ 02 व्यक्ति को पकडा गया। बरामद मवेशियों को विधिवत जप्त कर पकड़ाये 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा 01 विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया।
साथ ही कुछ ही देर बाद उत्तर प्रदेश की तरफ से एक और पिकअप वाहन आता दिखा, जिसे रुकने का इशारा किया गया। जांच एवं तलाशी के क्रम में 04 मवेशी एवं पिकअप के साथ 03 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। बरामद मवेशियों को विधिवत जप्त कर पकड़ाये 02 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के क्रम में पकड़ाये सभी व्यक्तियों द्वारा मवेशियों के खरीद-बिक्री एवं परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कोई संतोषजनक उत्तर दिया गया।
इस संबंध में मांझी थाना कांड संख्या-428/26 दर्ज कर पशु क्रूरता अधिनियम दर्ज कर कुल-05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।










