मौजे बाबा के मठिया के महंत परमेश्वर दास का निधन

एकमा (सारण )। एकमा के प्रसिद्ध मौजे बाबा के मठिया स्थित राम-जानकी मंदिर के महंत श्री श्री 108 श्री परमेश्वर दास जी का गुरुवार को हृदयाघात से निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर वे बगल स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान कुछ ही मिनटों में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही मठिया में उनके सानिध्य में रहने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। शिष्यों श्रीनारायण माली, वशिष्ठ शर्मा और ललित कुमार पांडेय ने बताया कि परमेश्वर दास उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के रहने वाले थे। वे पिछले 25 वर्षों से एकमा स्थित मौजे बाबा के मठिया में महंत के रूप में रहकर आध्यात्मिक जीवन व्यतीत कर रहे थे।

मौके पर मौजूद दरभंगा मां श्यामा मंदिर न्यास समिति के सदस्य, गोस्वामी जागरण मंच के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं जदयू के सारण जिला उपाध्यक्ष डॉ. अरुण गिरी ने कहा कि एकमा आने पर वे महंत जी से अवश्य मिलते थे। उन्होंने कहा कि परमेश्वर दास जी का सरल और संत स्वरूप जीवन लोगों के लिए प्रेरणादायी था। उनके निधन से क्षेत्र के श्रद्धालुओं और धार्मिक जगत में शोक की लहर है। डॉ. एस. कुमार, विजय सिंह, भोला चौधरी, मुन्ना सिंह, चंदन चौधरी, सुलासा दास, अजय तिवारी, वाल्मीकि शर्मा, अजय पंडित, योगेंद्र शर्मा समेत अनेक लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत संत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।