News4Bihar | इसुआपुर: प्रखंड के लौआ गांव में राम जानकी मंदिर निर्माण के वार्षिकोत्सव के अवसर पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम का शुरुआत बृहस्पतिवार को हुआ . यज्ञ का आयोजन रामजानकी मंदिर के निर्माता मनोज सिंह तथा समस्त ग्रामीणो के सहयोग से किया गया.यज्ञ में विद्वान पंडित गायत्री नंदन शास्त्री, मंजय चौबे, पुष्कर ओझा के मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्ति मय हो गया. यजमान के रूप में कामेश्वर महतो तथा उनकी पत्नी मीना देवी ने यज्ञ का संकल्प लिया. इसके पूर्व 551 महिलाओं तथा पुरुषों ने हाथों में कलश लेकर यज्ञ स्थल रामजानकी मंदिर से चलते हुए सढ़वारा बिन्देश्वर धाम शिव मंदिर स्थित तालाब से जलभरी कर डीजे बाजे गाजे के साथ एक जुलूस के रूप में लगभग 4 किलोमीटर पैदल चल कर गांव का परिभ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे. जहां पवित्र जल से यज्ञ का शुरुआत हुआ. यज्ञ का शुरुआत होते ही जय श्री राम के नारों से वातावरण गूंज उठा.जुलूस का नेतृत्व मुखिया प्रतिनिधि अजय साह, अनिल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुनील यादव, कृष्ण प्रसाद ,ललन प्रसाद, अनिल यादव ,रामजी सिंह, नितेश राय ,अरुण सिंह, धूपनाथ धवरिया, पंकज प्रसाद, हरेंद्र राय, नन्हकु राय ,डॉ जलेश्वर राय , अरुण प्रसाद आदि ने किया.










