चोरी के कांड में 17 वर्षो से फिरार वांछित अभियुक्त संजय राय को किया गया गिरफ्तार

छपरा । सारण पुलिस को उस समय जबरदस्त कामयाबी मिली जब मुफस्सिल थाना पुलिस ने 17 वर्षों से फरार चोरी कांड के अभियुक्त को धर दबोचा।बताते चले कि सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक निर्देश पर सारण जिलान्तर्गत अपराध के मुख्य शीर्षों में वांछित / फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना पुलिस टीम के द्वारा छापामारी कर मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-161/09 के चोरी कांड के 1 अभियुक्त

मढ़ौरा थाना क्षेत्र के आटा गांव निवासी राजेंद्र राय उर्फ शिवपूजन राय के पुत्र संजय राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।