एसएसपी ने रात्रि में तरैया थाना का किया गया औचक निरीक्षण एवं संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

छपरा । सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा रात्रि में तरैया थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा-2 एवं अंचल पुलिस निरीक्षक, मशरख उपस्थित रहे।

साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना की कार्यप्रणाली, विधि-व्यवस्था संधारण, लंबित कांडों की प्रगति, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, सीसीटीवी व्यवस्था, आगंतुक पंजी, थाना परिसर की स्वच्छता एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना में पदस्थापित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, नियमित वाहन जांच, अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को जनता के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने, थाना परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने तथा प्रत्येक पुलिस कार्रवाई में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष बल दिया। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन, अभिलेखों के अद्यतन संधारण एवं सरकारी संपत्तियों के उचित रख-रखाव पर विशेष बल देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ करने का निर्देश दिया।