जनसमस्याओं को राज्य सरकार के खिलाफ भाकपा-माले का धरना प्रदर्शन अधिकारियों को सौंपा मांग-पत्र

News4Bihar | सारण | अमनौर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष भाकपा-माले के बैनर तले गरीबो के सवाल पर जनसमस्याओं को लेकर शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों ग्रामीण, मजदूर और किसान शामिल हुए।जिसका नेतृत्व बिजेंद्र मिश्रा ने किया।मुख्य रूप से जिला सचिव कॉमरेड हँसनाथ राम पूर्व जिला सचिव सभा राय मौजूद रहे।धरहरा से पैदल मार्च करते प्रखण्ड मुख्यालय पहुँचे जहाँ सरकार के बिरुद्ध जमकर नारेबाजी किया।

जिला सचिव कॉमरेड हसनाथ राम ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना घुस के नही पहुँच रही।चीनी प्याज अनाज सब्जी की जिस तरह दाम बढ़ रहे है सरकार गरीबो को मिटाना चाह रही है।कॉमरेड सभा राय ने कहा एनडीए की सरकार गरीब बिरोधी सरकार है गरीबो के घर पर बुलडोजर चलवाती है अपराधी भृष्टाचारियो को संगरक्षण दे रही है।आम आवाम महंगाई बेरोजगारी लूट हत्या से बेहाल है।गरीबो को शिक्षा आवास भूमि लुटा जा रहा है।राज्य जंगलराज स्थापित हो चुका है।

कॉमरेड विजेंद्र मिश्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जमीन, आवास, रोजगार, पेंशन, राशन और नल-जल जैसी बुनियादी समस्याओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

रोहित गुप्ता ने कहा कि अमनौर की जनता लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी झेल रही है और पार्टी गरीबों के हक की लड़ाई जारी रखेगी।

इनका प्रमुख मांगें थी

1. गरीब परिवारों को पक्का मकान दिया जाए

2. भूमिहीन परिवारों को 5-5 डिसमिल जमीन दी जाए

3. 72 हजार से कम वार्षिक आय वालों का आय प्रमाण-पत्र बनाया जाए

4. जो जहाँ बसे हैं, वहीं का वासगीत पर्चा दिया जाए

5. नल-जल व्यवस्था दुरुस्त की जाए

6. सामाजिक सुरक्षा पेंशन 3000 रुपये प्रतिमाह की जाए और समय पर भुगतान हो

7. मनरेगा में 200 दिन काम और उचित मजदूरी दी जाए

8. काटे गए राशन कार्ड में नाम फिर से जोड़ा जाए

9. दाखिल-खारिज की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनाई जाए

10. किसानों को सरकारी दर पर खाद उपलब्ध कराई जाए

धरना-प्रदर्शन के बाद पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग-पत्र सौंपा।

मौके पर जीवनन्दन राय प्रदीप शर्मा सीता कुँअर समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।