सारण जिले में 24 घंटे में 24 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार

News4Bihar | छपरा : वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में असामाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं शराब के सेवन,बिक्री,भंडारण, निर्माण और परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्टी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 17 अगस्त को विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल-24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वही अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल-36 वाहनों से 38,500/- रूपए जुर्माना राशि वसूली गई। साथ ही जिला अंतर्गत कुल शराब-72 लीटर एवं एक स्कुटि बरामद किया गया।