News4Bihar | छपरा : सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज एवं हॉस्टलों का सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान आगंतुकों का सत्यापन, होटल रजिस्टर की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन का निरीक्षण किया जा रहा है। सारण पुलिस द्वारा सभी होटल एवं लॉज संचालकों को निर्देशित
किया गया है कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध न कराएं तथा सभी आगंतुकों का विवरण निर्धारित रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा नियंत्रण कक्ष को दें।
सारण जिला अंतर्गत अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी गस्ती एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले को 6 जोन में विभाजित करते हुए प्रतिदिन रात्रि में सुपर पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।










