News4Bihar | छपरा। सारण के एसएसपी विनीत कुमार ने सोमवार को पुलिस कार्यालय, छपरा में जनसुनवाई कर जिलेभर से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचे आवेदकों ने एसएसपी के समक्ष अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं रखीं।
एसएसपी ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस कार्यालय की ओर से बताया गया कि प्राप्त शिकायतों के निराकरण को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा रहा है।
प्रत्येक कार्यदिवस होती है जनसुनवाई
सारण पुलिस के अनुसार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के लिए पुलिस कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भौतिक रूप से जनसुनवाई की जाती है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि आम नागरिक निर्धारित समय के दौरान पुलिस कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत एवं समस्या अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं।










