News4Bihar | छपरा। सारण के एसएसपी विनीत कुमार के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। 16 अगस्त को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में 16 वारंटी, 13 शराब कारोबारी, हत्या के प्रयास के 2 आरोपी, चोरी का 1, छल का 1, शराब सेवन का 1, गृहभेदन का 1 तथा अन्य कांड का 1 आरोपी शामिल है।
अभियान के दौरान पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार पर भी बड़ी कार्रवाई करते हुए 440.50 लीटर शराब बरामद की। इसके अलावा एक कार, दो मोटरसाइकिल, एक पिस्टल, एक लैपटॉप और एक अपहृता को बरामद किया गया।
यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई
अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात सुरक्षा को लेकर भी जिलेभर में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 109 वाहनों से कुल 1.80 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
सारण पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब के कारोबार पर रोक और यातायात नियमों के पालन को लेकर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि असामाजिक तत्वों और अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा।










