कवलपुरा के सत्य प्रकाश रंजन बने जीविका एरिया कोऑर्डिनेटर, क्षेत्र में खुशी की लहर

News4Bihar | सारण: जिले के मशरक प्रखंड अंतर्गत कवलपुरा गांव निवासी सत्य प्रकाश रंजन को जीविका में एरिया कोऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्त किया गया है। सत्य प्रकाश रंजन कवलपुरा पंचायत के सरपंच अनिल सिंह के पुत्र हैं।

उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ गांव और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने सत्य प्रकाश रंजन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बताया जा रहा है कि जीविका के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जाता है। ऐसे में एरिया कोऑर्डिनेटर के रूप में सत्य प्रकाश रंजन की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होगी।

सत्य प्रकाश रंजन ने नई जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।