कटिहार | रूपेश मिश्रा | जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कटिहार मद्य निषेध टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को विशेष जांच अभियान चलाते हुए शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 163.230 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर जब्त की गई, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।मद्य निषेध टीम ने बंगाल से एक टोटो में छिपाकर शराब लाए जाने की सूचना पर प्राणपुर थाना क्षेत्र के बुद्धनगर रोड में पीछा कर वाहन को पकड़ा। जांच में टोटो से 148.980 लीटर शराब बरामद हुई, जिसमें 106.500 लीटर बीयर तथा 42.980 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इस मामले में नगर थाना क्षेत्र के चौधरी टोला, हुसैनाबाद निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा नगर थाना क्षेत्र के दौलतराम चौक से अजय पंसारी को 0.750 लीटर की दो बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
वहीं, कटिहार जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित वीआईपी गेट के पास लावारिस हालत में 12.750 लीटर विदेशी शराब भी बरामद की गई।मद्य निषेध विभाग के अनुसार, पूरे अभियान के दौरान कुल 163.230 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।










