इसुआपुर के अंचलाधिकारी का तबादला, रवि रंजन बने नए सीओ

इसुआपुर (सारण): सारण जिले के इसुआपुर प्रखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। इसुआपुर के अंचलाधिकारी (सीओ) शैलेन्द्र कुमार यादव का पदभार संभालने के करीब एक महीने के भीतर ही तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब मधुबनी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, रवि रंजन को इसुआपुर का नया अंचलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही प्रखंड के राजस्व एवं अंचल कार्यालय से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।

शैलेन्द्र कुमार यादव के अल्प कार्यकाल में हुए तबादले को लेकर स्थानीय स्तर पर विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, स्थानांतरण के संबंध में विभाग की ओर से विस्तृत कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

अब लोगों की निगाहें नए अंचलाधिकारी रवि रंजन के कार्यकाल पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में अंचल कार्यालय के लंबित मामलों के निष्पादन और आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिलेंगी।

News4Bihar इस खबर से जुड़े हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।