पटना | News4Bihar : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) बिहार ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए राज्यभर की सभी संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की ओर से 6 अगस्त 2026 को कार्यालय आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से प्राप्त परामर्श के आलोक में 22 जनवरी 2025 को जारी पूर्व कार्यालय आदेश (पत्रांक-101) को निरस्त करते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रदेश, जिला, प्रखंड, पंचायत स्तर की सभी संगठनात्मक इकाइयों के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठों एवं अन्य संबद्ध संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
राजद के आदेश में यह भी कहा गया है कि प्रदेश के सभी स्तरों की स्थापनापन समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी, ताकि संगठन को नए सिरे से मजबूत और सक्रिय बनाया जा सके।
इस फैसले को बिहार में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक विस्तार की दिशा में राजद का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मुख्य बिंदु:
- सभी प्रदेश, जिला, प्रखंड और पंचायत इकाइयां भंग।
- सभी प्रकोष्ठ एवं संबद्ध संगठन भी तत्काल प्रभाव से समाप्त।
- 22 जनवरी 2025 का पूर्व आदेश निरस्त।
- संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।










