बांकीपुर उपचुनाव 2026: शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर आगे, भाजपा दूसरे स्थान पर

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दूसरे आधिकारिक राउंड के आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को अब तक 3,795 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा 2,634 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

वहीं राजद प्रत्याशी रेखा कुमारी (रेखा गुप्ता) को अब तक 664 वोट मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं।

दूसरे राउंड की मतगणना समाप्त होने तक प्रशांत किशोर भाजपा उम्मीदवार से 1,161 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, अभी 31 में से केवल 2 राउंड की मतगणना पूरी हुई है। ऐसे में आगे के राउंड में मुकाबला और भी रोमांचक होने की संभावना है।

News4Bihar की टीम आपको बांकीपुर उपचुनाव के हर राउंड की ताज़ा अपडेट लगातार उपलब्ध कराती रहेगी।