सारण में आज तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट, दोपहर बाद बदलेगा मौसम का मिजाज; IMD की चेतावनी

News4Bihar | छपरा। सारण जिले में मानसून का प्रभाव लगातार बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 2 अगस्त को जिले के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात (ठनका) की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

छपरा समेत कई इलाकों में बारिश के आसार

रविवार को जिले का मौसम बदला-बदला रहेगा। छपरा, सोनपुर, मढ़ौरा, अमनौर और दिघवारा सहित कई क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर बाद कई स्थानों पर बारिश शुरू हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।

उमस के बीच 32 डिग्री तक रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आज जिले का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा में 85 प्रतिशत से अधिक नमी रहने के कारण सुबह और दोपहर तक उमस बनी रह सकती है। हालांकि दोपहर बाद बारिश होने पर तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। रात तक बारिश की संभावना 95 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

 

  • अगले चार दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी जिले में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

■》3 अगस्त: दिनभर बादल छाए रहेंगे, कई दौर की हल्की से मध्यम बारिश।

■》 4 अगस्त: दिन में आंशिक धूप, शाम और रात में तेज आंधी के साथ बारिश।

■》5 अगस्त: जिले के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना।

■》6 अगस्त: तेज बारिश और आंधी के चलते निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है।

 

वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण गरज वाले बादल तेजी से विकसित हो रहे हैं। इसी वजह से जिले में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।