News4Bihar | दिल्ली पुलिस ने बताया कि CJP के संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर कई मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है. संसद सत्र के दौरान नई दिल्ली इलाके में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने के मामले में भी एक केस दर्ज हुआ है. पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान हिंसा की साजिश से जुड़े कुछ अहम सबूत भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है. इसके अलावा सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से मारपीट करने और सरकारी व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में भी दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं. संसद मार्ग थाने में दर्ज एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से जुड़े कानून (PDPP Act) के तहत दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने बिना अनुमति भीड़ जुटाई, कानून-व्यवस्था बिगाड़ी, सरकारी काम में रुकावट डाली और हिंसा व तोड़फोड़ की. इन सभी आरोपों की जांच जारी है.










