नई दिल्ली: कांग्रेस ने CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ गलत व्यवहार किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
पवन खेड़ा ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है और प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “सत्ता के बल पर युवाओं पर जुल्म करने वालों को एक दिन संविधान और कानून के सामने जवाब देना होगा।”
कांग्रेस ने इस घटना की निंदा करते हुए सरकार से लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करने और युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करने की अपील की।










