सारण में 50 हजार नए राशन कार्ड बनेंगे, पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ

News4Bihar | सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लगभग 50 हजार नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य सभी पात्र परिवारों को योजना का लाभ उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी योग्य लाभुक वंचित न रहे।

डीएम ने बताया कि पात्र परिवार निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर नए राशन कार्ड का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।

प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने लोगों से रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाकर सरकारी अनुदान का लाभ उठाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की अपील की। इससे बिजली बिल में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।