News4Bihar | भेल्दी | शिक्षा ही जीवन की असली कुंजी है।शिक्षा को सामाजिक सरोकार से जोड़ना होगा।सरकार शिक्षा के क्षेत्र मेें शिक्षा को बेहतर, आधुनिक और रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए काम कर रही है।आज रायपुरा स्कूल आदर्श विद्यालय के रूप मेें आपके सामने है।
उक्त बातें सूबे के पूर्व मंत्री व अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने जेएम हाईस्कूल रायपुरा मेें सरस्वती विद्या निकेतन का उद्धाटन दीप प्रज्वलित करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही।समारोह को मुख्य रूप से सारण के एडीएम शिवकुमार पंडित, अमनौर बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, सीओ सुप्रिया कुमारी, बीईओ विभा कुमारी, शिक्षक सोनू कुमार मिश्र, चित्राली उपाध्याय आदि ने संबोधित किया।अध्यक्षता राजेश उपाध्याय व धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य विजयेंद्र कुमार साह ने किया।समारोह के पूर्व स्कूल के आगत अतिथियो व शिक्षकों ने स्कूल के संस्थापक प्रधानाध्यापक रंजीत सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।










