इसुआपुर जनता दरबार बना मिसाल, दो पुराने भूमि विवादों का हुआ सौहार्दपूर्ण समाधान

■》जनता दरबार में दो पुराने भूमि विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान, पक्षकारों ने बनाई शांति बनाए रखने की सहमति

इसुआपुर (सारण): अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में वर्षों से लंबित दो भूमि विवादों का आपसी सहमति और प्रशासन की पहल से शांतिपूर्ण समाधान कर दिया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने आपसी समझौते के आधार पर विवाद समाप्त करने पर सहमति जताई।

 

निस्तारित मामलों में बजरहियां गांव के ओमप्रकाश राय एवं चंदेश्वर राय के बीच चल रहा भूमि विवाद तथा महुली गांव के तारकेश्वर महतो एवं संजय महतो के बीच का विवाद शामिल था। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद प्रशासन ने आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराया।

 

समझौते के दौरान सभी पक्षों ने भविष्य में आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने का भी संकल्प लिया।

 

जनता दरबार में अंचलाधिकारी शैलेंद्र कुमार यादव, राजस्व कर्मचारी ब्रजनंदन सहाय एवं थानाध्यक्ष गौरव कुमार गौरव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि भूमि विवादों का आपसी सहमति से समाधान होने से न केवल न्यायिक प्रक्रिया का बोझ कम होता है, बल्कि सामाजिक सौहार्द भी मजबूत होता है।