बांका डबल मर्डर केस — हाफ एनकाउंटर पर उठे सवाल, आरोपी के पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

News4Bihar : भागलपुर बांका जिले के बलिया डबल मर्डर केस में मुख्य आरोपी सचिन सिंह के हाफ एनकाउंटर के बाद अब मामला नए विवाद में घिर गया है। पुलिस जहां अपनी कार्रवाई को आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग बता रही है वहीं आरोपी के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।5 जुलाई को अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया गांव के पास धर्मराय गांव निवासी सिट्टू सिंह और गुंजन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इस मामले में मुख्य आरोपी सचिन सिंह को विशेष पुलिस टीम ने रांची के एक होटल से गिरफ्तार किया था पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान सचिन ने हत्या में इस्तेमाल हथियार बलिया के जंगल में छिपाने की जानकारी दी हथियार बरामद करने के लिए जब पुलिस उसे जंगल लेकर पहुंची तब उसने छिपाए गए हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जिससे सचिन सिंह के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पुलिस हिरासत में उसका इलाज चल रहा है लेकिन इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब घायल सचिन सिंह के पिता संजय कुमार ने पुलिस की कहानी पर सवाल खड़े कर दिए संजय कुमार का आरोप है कि पुलिस ने उनके बेटे को रांची के होटल से गिरफ्तार करने के बाद किसी दूसरे स्थान पर ले जाकर उसके पैर में गोली मारी उनका कहना है कि पुलिस द्वारा बताई जा रही हथियार बरामदगी और मुठभेड़ की कहानी सही नहीं है।

हालांकि पुलिस अपने दावे पर कायम है और उसका कहना है कि आरोपी ने हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई

संवाददाता भागलपुर –रविंद्र कुमार शर्मा |