Saran News | नगरा में नए सीओ के रूप में अजय राठौर ने संभाला पदभार

News4Bihar (सारण) : नगरा अंचल कार्यालय में नए अंचलाधिकारी (सीओ) के रूप में अजय राठौर ने विधिवत योगदान दे दिया है। उनके पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय के कर्मियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा की तथा राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों को पारदर्शिता के साथ निष्पादित करने का निर्देश दिया।

सीओ अजय राठौर ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं सीधे कार्यालय में आकर रखें, ताकि समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही उन्होंने अतिक्रमण, भूमि विवाद एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

स्थानीय लोगों ने नए सीओ के आगमन का स्वागत करते हुए बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था की उम्मीद जताई है।