Breaking: कार ने टोटो में मारी टक्कर, टोटो चालक की हुई मौत 

News4Bihar |saran । इसुआपुर थाना क्षेत्र के सढ़वारा बाजार पर रविवार की दोपहर तेज गति से जा रही एक अल्टो कार ने टोटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टोटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक गौरा थाना क्षेत्र के गौरा गांव के रतन सिंह का 35 वर्षीय पुत्र परशुराम सिंह बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा टोटो चालक को सीएचसी इसुआपुर ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। घटना दिन के लगभग 12 बजे दिन की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सहवां गांव के रविंद्र उपाध्याय की पुत्री की शादी की तिथि तय करने के लिए अल्टो पर सवार लोग मशरक थाना क्षेत्र के धनौती गांव जा रहे थे। इसी दौरान सढ़वारा में दुर्घटना घटित हो गई।