सारण के प्रेक्षागृह में मेलोड्रामा वेलफेयर सोसाइटी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित “प्रतिभा रत्न अवॉर्ड–2026” समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 350 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा, समाज सेवा एवं सामाजिक उत्थान में योगदान देने वाले कई शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मान मिला।
समारोह की अध्यक्षता मेलोड्रामा वेलफेयर सोसाइटी के अर्जुन सिंह ने की। उन्होंने कहा कि “हौसला” अभियान का उद्देश्य ग्रामीण और प्रतिभाशाली युवाओं को मंच देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। आयोजन को सफल बनाने में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही।

सुश्रुत ऑर्थो हॉस्पिटल, छपरा के डॉ. अमरेश कुमार ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह बच्चों में आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए युवाओं को लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

वहीं News4Bihar के Editor In Chief धर्मेंद्र कुमार ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत कर आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही।
नीतू गुप्ता ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान उनके हौसले को नई उड़ान देता है, जबकि डॉ. पुष्पा रंजन ने शिक्षा और कला को बेहतर समाज की आधारशिला बताया। समारोह में कई शिक्षाविद, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।










