संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर- 4 में थल सैनिक चयन प्रक्रिया जारी, कैडेट्स के लिए मीडिया इंटरेक्शन सत्र का हुआ आयोजन

News4Bihar: 23 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा ओटीसी, बरौनी में 15 मई से 24 मई तक आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर- 4 में थल सैनिक चयन प्रक्रिया जारी है। शिविर में भागलपुर ग्रुप की विभिन्न यूनिटों के लगभग 550 से अधिक कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इस दौरान थल सैनिक चयन हेतु फायरिंग, ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग, हेल्थ एंड हाइजीन, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, टेंट पिचिंग एवं अन्य प्रतियोगी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न इवेंट्स में कैडेट्स उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहे हैं।

फोटो : संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर- 4 में थल सैनिक चयन प्रक्रिया जारी, कैडेट्स के लिए मीडिया इंटरेक्शन सत्र का हुआ आयोजन

इसी क्रम में रविवार को कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास एवं कैरियर जागरूकता को ध्यान में रखते हुए विशेष तौर पर मीडिया इंटरेक्शन सत्र का भी आयोजन किया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल रितेश मोहन के निर्देशन में आयोजित इस सत्र में मीडिया प्रतिनिधियों ने कैडेट्स को पत्रकारिता, रिपोर्टिंग, न्यूज़ कवरिंग, कैमरा संचालन एवं मीडिया क्षेत्र में कैरियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मीडिया संचार और सूचना का एक माध्यम है, जिसके द्वारा विचारों,सूचनाओं और संदेशों को एक बड़े जनसमूह तक पहुँचाया जाता है। यह अंग्रेजी शब्द ‘मीडियम’ का बहुवचन है, जिसका अर्थ है- ‘मध्यस्थ’ या ‘माध्यम’।

मीडिया प्रतिनिधियों में प्रिंट मीडिया सोनभद्र एक्स्प्रेस के भागलपुर प्रमुख गौतम सुमन गर्जना, झंझट टाइम्स के प्रबंध संपादक संजीव मिश्रा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से टीएनपी न्यूज़ के भागलपुर प्रमुख अरविंद कुमार, महुआ न्यूज़ के भागलपुर प्रमुख अजय कुमार, 24 न्यूज़ से रश्मि शर्मा, खास बात इंडिया से जयंत शर्मा, बिहार टीवी न्यूज़ एजेंसी के संपादक मो. समिउल्लाह एवं क्राईम इंडिया न्यूज़ व राष्ट्रीय शान से मो. शमशेर सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

इस मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने मीडिया के प्रमुख कार्यों का विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि दुनिया भर की ताजा घटनाओं और समाचारों से अवगत कराकर लोगों को सजग और जागरूक करना, समाज को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना, लोगों को फिल्मों, संगीत और नाटकों के माध्यम से मनोरंजन प्रदान करना, विभिन्न मुद्दों पर बहस और विश्लेषण के जरिए लोगों की राय का निर्माण करना हम मीडियाकर्मियों का मुख्य काम है। वहीं मीडिया के प्रकार की चर्चा करते हुए पहले

प्रिंट मीडिया के बारे में बताया गया कि इसमें छपी हुई सामग्री आती है, जैसे- समाचार पत्र, पत्रिकाएं, और पुस्तकें। वहीं इलेक्ट्रॉनिक या प्रसारण मीडिया के अंतर्गत टेलीविजन और रेडियो आते हैं। इसके अलावा न्यू मीडिया/डिजिटल मीडिया की चर्चा करते हुए उपस्थिति मीडिया कर्मियों ने बताया कि यह इंटरनेट आधारित माध्यम है, जिसमें वेबसाइट, ब्लॉग, पॉडकास्ट और सोशल मीडिया (जैसे- फेसबुक, एक्स, और इंस्टाग्राम) शामिल हैं। इस दौरान एनसीसी छात्रों को बताया गया कि हम मीडिया कर्मियों को

समाज का चौथा स्तंभ भी माना जाता है, जो लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। वही उपस्थित छात्र-छात्राओं को मीडिया बने मीडिया कर्मी बनने के तौर तरीकों के साथ नियम- कायदे भी बताए गए। इस क्रम में छात्र-छात्राओं ने मीडिया से संबंधित कई सवालों को भी रखा जिसका जवाब मंचासीन मीडिया कर्मियों ने बेवाकी से दी।

इस अवसर पर सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, सूबेदार दया बहादुर राणा, लेफ्टिनेंट राकेश कुमार, सेकेंड ऑफिसर स्वाति सुरभि, सेकेंड ऑफिसर उपेंद्र कुमार यादव, सेकेंड ऑफिसर ऋषि कुमार, सेकेंड ऑफिसर रंजीत कुमार, सीटीओ महिमा मिश्रा एवं जीसीआई गुड़िया कुमारी सहित अन्य पीआई स्टाफ उपस्थित रहे।

मौके पर मौजूद कर्नल रितेश मोहन ने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि बिहार एवं झारखंड से अधिक से अधिक कैडेट्स थल सैनिक शिविर में चयनित होकर दिल्ली तक जाएँ और राज्य का नाम रोशन करें।