● कला एवं शिक्षा ही एक सशक्त, जागरूक और बेहतर समाज के निर्माण की आधारशिला हैं – डॉ पुष्पा रंजन
● समाज एवं शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 250 प्रतिभागियों को मिला “प्रतिभा रत्न अवॉर्ड” – मेलोड्रामा
● समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण – डॉ. एच. के. रंजन
● शिक्षाविदों, डॉक्टरों एवं कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के कर-कमलों से होनहार प्रतिभाएं हुईं सम्मानित
सारण: मेलोड्रामा वेलफेयर सोसाइटी, नई दिल्ली की बहुचर्चित मुहिम “हौसला” के तहत आयोजित “प्रतिभा रत्न अवॉर्ड–2026” समारोह सारण के प्रेक्षागृह में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों से आए मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा, समाज सेवा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी “प्रतिभा रत्न अवॉर्ड–2026” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथि राहुल सिंह, डॉ. एच. के. रंजन, डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. नमित कुमार, कुमार राजीव, डॉ. पुष्पा रंजन, संदीप कुशवाहा, रितेश सिंह, नीतू गुप्ता, बिंदिया जायसवाल एवं अर्जुन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि राहुल सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे बड़ी शक्ति है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है और इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित होने चाहिए ताकि युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहे। समारोह की अध्यक्षता मेलोड्रामा वेलफेयर सोसाइटी के अर्जुन सिंह ने की। उन्होंने बताया कि “हौसला” अभियान का उद्देश्य कला, शिक्षा एवं समाज के वास्तविक नायकों को मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करना है, जिससे एक बेहतर और सकारात्मक समाज की कल्पना को साकार किया जा सके। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शिक्षाविद् डॉ. मनोज वर्मा “संकल्प” एवं चंदन दुबे ने किया, जबकि आगंतुक अतिथियों का स्वागत धर्मेंद्र कुमार द्वारा किया गया।समारोह में बिहार टॉपर रौशनी कुमारी, माया कुमारी सहित विभिन्न जिलों से आए लगभग 350 मेधावी छात्र-छात्राओं को “प्रतिभा रत्न अवॉर्ड–2026” से सम्मानित किया गया।
डॉ.अमरेश कुमार ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह बच्चों में जिम्मेदारी और कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत करते हैं, जिससे वे अपने और देश के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित होते हैं। वहीं कुमार राजीव ने कहा कि “हौसला” द्वारा ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने से उनमें उच्च शिक्षा के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ती है।
जी.एन.आई.ओ.टी. के रितेश सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक श्रेष्ठ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना भी है।
ज्ञान प्रकाश ने कहा कि शिक्षक समाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। एक शिक्षक ही व्यक्ति को सही मार्गदर्शन देकर उसे समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाता है। मेलोड्रामा द्वारा शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करना अत्यंत सराहनीय पहल है। वक्ता के रूप में पूर्व मेयर राखी गुप्ता ने खूब तालियाँ बटोरी | मेलोड्रामा द्वारा आयोजित इस प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने में । जी.एन.आई.ओटी से रितेश सिंह,कुमार राजीव सोभित विश्वविद्यालय, संदीप कुशवाहा एम. भी. एन विश्वविद्यालय, डॉ अमरेश कुमार सुश्रुत ऑर्थो हॉस्पिटल छपरा, रवि कुमार, आई,यस.एम, पटना, ऑक्सफ़ोर्ड कॉलेज पटना, राजू मिश्रा, मानव रचना विश्वविद्यालय, गिफ्ट भुनेश्वर अरुण कुमार, डॉ नमित कुमार जे. सी. यस , हॉस्पिटल पटना,सुशीला होमियो केयर छपरा, शालिनी कुमारी माधव विश्वविद्यालय,आदि अन्त तक हटे नहीं बल्कि डटे रहे |
इस भव्य समारोह में राष्ट्रीय एथलीट विकास सिंह राठौर, जिला पार्षद रत्नेश भास्कर, जिला पार्षद गुड्डू साह, युवा संत नागमणि, दरभंगा से मेयर राजेश यादव, प्रो, अखिलेश कुमार, अजित कुमार मुखिया,रामबाबू सिंह, सौरव श्रीवास्तव,पवन कुमार, प्रमोद सिंह, सुनील कुशवाहा , आकांशा कुमारी , अभिषेक आनंद, कृष्णा सिंह, रुद्रा प्रताप सिंह, मनीष कुमार ,नितिन कुमार, ई.राजेश कुमार सहित सैकड़ों लोगों मौजूद रहे।










